पहले दिन 100 करोड़ से ज्यादा कमाने वाली 9 फिल्में : बॉलीवुड और साउथ इंडियन फिल्मों का आज के टाइम में क्रेज ज्यादा है और एक के बाद एक धमाकेदार फिल्मे आ रही है। जिसमे से कुछ मूवी बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की है। पिछले कुछ सालों में, कई फिल्मों रिलीज होने के पहले दिन ही 100 करोड़ प्लस की कमाई की है। 2023 में, अब तक 9 फिल्में हैं जिन्होंने पहले दिन 100 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार किया है।
पहले दिन 100 करोड़ से ज्यादा कमाने वाली 7 फिल्में
1. RRR (2022)

RRR एक साउथ इंडियन मूवी है जिसको कई भाषाओं में 25 मार्च, 2022 को रिलीज़ किया गया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया था और पहले ही दिन फिल्म ने 223.5 करोड़ की कमाई की थी और ये अभी तक दुनिया भर में 1,100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर चुकी है।
RRR मूवी के निर्देशक एस.एस. राजामौली है। इस मूवी के स्टार राम चरण, जूनियर एनटीआर, आलिया भट्ट, अजय देवगन, रे स्टीवसन, एलिसन डूडी, और ओलिविया मॉरिस हैं। RRR मूवी कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीते हैं।
2. बाहुबली 2

बाहुबली 2: द कन्क्लूज़न साउथ इंडियन की ऐतिहासिक एक्शन फिल्म है, जिसे कई भाषाओं में 2017 में रिलीज किया गया था। ये मूवी रिलीज होने के पहले ही दिन 214.5 करोड़ की कमाई की थी। जिसके निर्देशक एस.एस. राजामौली है। अगर बात करे फिल्म स्टार की तो इस फिल्म में प्रभास, राणा दग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी, तमन्ना भाटिया, सत्यराज, नसर, राम्या कृष्णन, और सुब्बारजू हैं।
यह बाहुबली: द बिगिनिंग जो 2015 में रिलीज हुई थी और यह बाहुबली की अगली कड़ी है। बाहुबली 2: द कन्क्लूज़न बहुत ही बेहतरीन फिल्म है।
3. KGF चैप्टर 2 (2022)

KGF चैप्टर 2 एक भारतीय कन्नड़-भाषा की एक्शन फिल्म है, जिसको 2022 में कई भाषाओं में रिलीज किया गया था। यह मूवी रिलीज होने के पहले दिन ही 164 करोड़ की कमाई की थी। हालांकि इस मूवी को रिलीज डेट से 1 साल बाद रिलीज हुआ था। इस मूवी का लोगों को बेसब्री से इंतजार था। जिसको प्रशांत नील ने निर्देश किया है।
अगर इस फिल्म के स्टार की बात करूं तो इस फिल्म में यश, संजय दत्त, श्रीनिधि शेट्टी, अनंत नाग, मालविका अविनाश, प्रकाश राज, और रमिका सिंग हैं। यह KGF चैप्टर 1 की अगली कड़ी है, जिसे 2018 में रिलीज किया गया था।
यह दुनिया भर में अभी तक ₹1,200 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी है और यह सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में से एक बन गई।
4. लियो (2023)

लियो एक साउथ इंडियन तमिल-भाषा की एक्शन फिल्म है, इस फिल्म को लोकेश कनगराज ने निर्देश किया है। अगर बात करे इसके स्टार की तो इस फिल्म में थलापथी विजय, संजय दत्त, प्रिया भवनानी, शाइनी आहूजा, और अर्जुन दास हैं।
यह फिल्म 2023 मे ही रिलीज़ हुई है। और रिलीज के दिन ही 141 करोड़ का अकड़ा पार कर दिया है। इस फिल्म से दुनिया भर में ₹1,000 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी है।
5.आदिपुरुष

आदिपुरुष एक भारतीय ऐतिहासिक फिल्म है, जिसका निर्देशन ओम राउत ने किया है। अगर बात करे फिल्म में स्टार की तो फिल्म में प्रभास, कृति सेनॉन, सैफ अली खान, और देवदत्त नागे हैं। यह फिल्म रामायण पर आधारित है।
यह फिल्म 16 जून 2023 को रिलीज हुई थी और इस फिल्म को लेकर लोगों में अलग ही उत्साह था और इस फाइल ने पहले दिन ही 136.8 करोड़ की कमाई की थी। और बात करे इस फिल्म की बजट की तो इसे ₹500 करोड़ से अधिक की लागत से बनाया गया है।
6.जवान (2023)

जवान बॉलीवुड की एक हिंदी-भाषा की एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसको एटली ने निर्देश किया है। इस फिल्म में शाहरुख खान, विजय सेतुपति, नयनतारा हैं। फिल्म 3 सितंबर, 2023 को रिलीज़ हुई थी। किंग खान की ‘जवान’ ने पहले दिन करीब 130 करोड़ कमाए थे.
7.पठान (2023)

पठान (2023) एक भारतीय हिंदी-भाषा की एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है और इसे यशराज फिल्म्स द्वारा निर्मित किया गया है। फिल्म में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम, और आशुतोष राणा हैं। फिल्म 25 जनवरी, 2023 को रिलीज़ हुई थी।
यह फिल्म शाहरुख खान की ‘पठान’ पहले दिन ही रिलीज होते ही 104 करोड़ कमाए थे. और बॉक्स ऑफिस पर खूब धूम मचाया है। और अगर बात करे इसके मूवी को ₹225 करोड़ से अधिक की लागत से बनाया गया है।